पीएम सूर्य घर योजना का सोनौली मे भब्य शुभारम्भ: लोगो ने ली जानकारी - प्रथम 24 न्यूज़

Header Ads

पीएम सूर्य घर योजना का सोनौली मे भब्य शुभारम्भ: लोगो ने ली जानकारी



सोनौली महराजगंज।

नगर पंचायत सोनौली मे आज दोपहर प्रधानमंत्री सोलर योजना का नीव रखा गया, इस दौरान सीएमड़ी dr. राजीव ने रीबन काट कर कार्यालय का शुभारम्भ करते हुवे जानकारी दिया कि, अब प्रधानमंत्री सोलर योजना से वंचित लोगो को लाभ मिलेगा।

जानकारी देते चले कि, नगर पंचायत सोनौली के शास्त्री नगर वार्ड नम्बर 3 पिपरहिया चौराहे पर आज प्रधानमंत्री सोलर योजना को घर घर पहुंचाने को लेकर सरकार कि मंशा को सफल बनाने के क्रम मे लखनऊ से पूरे टीम के साथ पहुंचे सीएमड़ी dr. राजीव ने कार्यालय का उद्घाटन किया।

AGM विपिन गौतम ने बताया कि, पूरे जिले का यह पहला कार्यालय है, जहाँ से पूरे महराजगंज जनपद के किसी शहर, गांव को सीधा लाभ प्रदान किया जायेगा।

कार्यक्रम मे शिरकत करने पहुंचे शास्त्री नगर वार्ड नंबर 3 सभासद प्रत्याशी संतलाल यादव ने बताया कि, प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से अब नगर पंचायत सोनौली का हर घर रौशन होगा।
लखनऊ से आई सूर्य घर योजना से जुड़े टीम ने यह भी जानकारी दी कि, बिजली मुफ्त अभियान के तहत पीएम सूर्य घर योजना को नगर से लेकर गांव के हर एक घर को जोड़ने का लक्ष्य है, टीम ने यह भी जानकारी दिया कि, सरकार द्वारा 75 हजार कि सब्सिडी भी प्रदान कि जा रही है।

इस दौरान अजित यादव, अनिल यादव, Dr. मोहम्मद सैफ, राजेश सोनकर, संजीव कुमार पाण्डेय, Bdm राम मूरत, ऑफिस मैंनेजमेंट दुर्गावती वरुण, मंजूर आलम, बोधनाथ यादव आदि की उपस्थिति रही।

कोई टिप्पणी नहीं

इस पोस्ट से सम्बंधित अपने विचारों से हमे अवगत जरूर कराए

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.