सोनौली: रसोई पर भारी पड़ रहा सिलेंडर: एजेंसी पर इंतजार, गोदाम से बैरंग लौटे लोग
सोनौली महराजगंज।
होली पर रसोई को फीकी पकवान करने वाला सिलेंडर आज भी उपभोक्ताओं को सताता नजर आ है। नगर मे स्थित गैस एजेंसी और गोदाम पर दर्जनों की संख्या मे उपभोक्ता सिलेंडर के इंतजार कर भारी नाराजगी के साथ वापस लौट रहे थे।
जानकारी देते चले कि, आदर्श नगर पंचायत सोनौली मे होली पर्व को फीका करने वाली रसोई गैस कि किल्ल्त आज भी देखने को मिली जब कस्बे मे स्थित गैस गोदाम पर कस्बे के ही नहीं बल्कि आस पास के कई गावों के उपभोक्ता सिलेंडर के साथ इंतजार करते नजर आएं, वही कुछ तो इंतजार लम्बा हो जाने पर बैरंग वापस हो गए।
मदरी से आएं एक उपभोक्ता ने बताया कि, एजेंसी के गोदाम पर सुबह 7 बजे से लाइन लगा कर इंतजार कर रहे थे 9:40 हो गया अब घर जा रहे है खाली सिलेंडर के साथ। सियराहिया निवासी एक युवक ने बताया कि दो दिन से चक्कर लगा रहे है, मगर सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। इस दौरान पिपरहिया, भरिया, जारा, सोनौली, श्यामकाठ इत्यादि क्षेत्रो से आये उपभोक्ताओं ने बताया की गैस कब मिलेगा पता नहीं।




















Post a Comment