बृजमनगंज में खुले में रोड के किनारे बिक रहे हैं मांस मछ्ली प्रशासन बेखबर - प्रथम 24 न्यूज़

Header Ads

बृजमनगंज में खुले में रोड के किनारे बिक रहे हैं मांस मछ्ली प्रशासन बेखबर


लक्ष्मीपुर से नसीम खान की रिपोर्ट
======================
 बृजमनगंज व बाकी क्षेत्रो में दर्जनों भर दुकानदार खुले में बेच रहे हैं मांस व मछली सरकार ने नकेल कसना शुरू कर दिया है और इसके उपाय के बारे में भी लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए हैं।लेकिन इसके बावजूद कोई असर होता नहीं दिख रहा है।
बताते चलें कि एक तरफ जहां पूरे प्रदेश में कोरोना वायरस को लेकर सरकार ने जरूरी दिशा निर्देश जारी किया है तो वहीं बृजमनगंज थाना क्षेत्र में मिलाकर कई दर्जन दुकानदार खुले में मुर्गा और मछली बेच रहे हैं। यही नही मांस व मछली बेचने के बाद वहाँ ब्लीचिंग पाउडर का प्रयोग भी नही कर रहें हैं। मांस व मछली से निकलने वाले दूषित समान को बगल में ही फेंक माहौल को दूषित कर रहें हैं।अगर इनको समय रहते नहीं रोका गया तो स्थिति भयावक हो सकता है और जिसका डर लोगों में है उसे आने से कोई रोक नही सकता इसलिए प्रशासन को इनको तत्काल हिदायत देना चाहिए कि खुले में मांस व मछली न बेचे।

कोई टिप्पणी नहीं

इस पोस्ट से सम्बंधित अपने विचारों से हमे अवगत जरूर कराए

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.