महासचिव प्रियंका का जन्मदिन: सेवाकार्य, पार्टी का संगठन बनाने, जरूरतमंदों की मदद का कार्यक्रम करेंगे कांग्रेसी - प्रथम 24 न्यूज़

Header Ads

महासचिव प्रियंका का जन्मदिन: सेवाकार्य, पार्टी का संगठन बनाने, जरूरतमंदों की मदद का कार्यक्रम करेंगे कांग्रेसी

 


प्रथम 24 न्यूज़ डेक्स।

लखनऊ उत्तर प्रदेश

आगामी 12 जनवरी को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी वाद्रा का जन्मदिन है। उनके जन्मदिन पर कांग्रेसी सेवाकार्य, पार्टी का संगठन बनाने का काम और यथासम्भव जरूरतमंदों की मदद के कार्य करेंगे । किसी विशेष कार्यक्रम के बजाय उनका जन्मदिन इन्हीं कार्यों को करते हुए मनाया जाएगा। 


लाखों किसान अपनी खेती किसानी बचाने के लिए, न्यूनतम समर्थन मूल्य और मंडी बचाने के लिए, देश की खाद्य और अन्न शक्ति को चंद अरबपतियों के हाथ में दे दिए जाने की साजिशों के खिलाफ आंदोलनरत हैं। गरीब तबका और मध्य वर्ग के लोग आसमान छूती महंगाई से त्रस्त हैं। कोरोना महामारी आपदा ने जहां अब तक लाखों जिंदगियाँ लील ली हैं दूसरी तरफ देश की अर्थव्यवस्था की कमर तोड़ दी है। करोड़ों का रोजगार छिन चुका है, लाखों लोग रोजी रोटी नष्ट होने से सड़क पर आ चुके हैं।


ऐसे में महासचिव प्रियंका गांधी का जन्मदिन बेहद सादगी से मनाया जाएगा


कांग्रेस पार्टी लगातार देश के किसानों, गरीबों और युवाओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सेवा कार्य कर रही है और  जनता पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ लड़ रही है।

कोई टिप्पणी नहीं

इस पोस्ट से सम्बंधित अपने विचारों से हमे अवगत जरूर कराए

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.