अमर शहीदो के याद में चौरी चौरा शताब्दी समारोह मनोनीत सभासद प्रेम जायसवाल के अगुवाई में सोनौली नगर में भब्य रूप से मनाया गया
अमजद अली
सोनौली महराजगंज।
विदित हो कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा देश के आज़ादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अमर शहीदो गोरखपुर जनपद के चौरी चौरा में अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद द्वारा 4 फ़रवरी 1922 अंग्रेज़ी हुकूमत को समाप्त करने हेतु विशाल आन्दोलन किया गया था। जिसकी शताब्दी समारोह उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा भब्य रूप में प्रदेश स्तर पर किया जा रहा है।
इसी क्रम में भारत नेपाल की सीमा पर बसा अंतरराष्ट्रीय महत्व का कस्बा आदर्श नगर पंचायत सोनौली के नो मैंस लैंड पर स्वच्छता जन जागरूकता अभियान चलाया गया कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता बंधु नगर पंचायत के अध्यक्ष प्रतिनिधि सभासद गण व्यापारियों, समाजसेवियों ने मुख्य रूप से शिरकत की।
इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवम त्रिपाठी, भाजपा सेक्टर प्रमुख मनोनीत सभासद प्रेम नाथ सिंह, मनोनीत सभासद राजकुमार राजू गुप्ता, धर्मेंद्र जायसवाल भाजपा आईटी सेल, प्रधानमंत्री जन कल्याण योजना मंडल अध्यक्ष अंकित गुप्ता, मंडल उपाध्यक्ष सूरज गुप्ता, भाजपा मंडल मंत्री राजकुमार राजू भारतीय, प्रधानमंत्री जन कल्याण योजना नगर अध्यक्ष रवि वर्मा, नगर उपाध्यक्ष बैजनाथ वर्मा, भाजपा पिछड़ा मोर्चा जिला कार्यसमिति सदस्य हरि नारायण सिंह लोधी, भाजपा बूथ अध्यक्ष सुनील जायसवाल, भाजपा बूथ अध्यक्ष राजू जायसवाल और नगर के गणमान्य व्यक्ति समाज सेवी आदि लोग उपस्थित रहे।



















Post a Comment