प्रियंका गांधी प्रदेश की महिलाओं की उम्मीद हैं- अजय लल्लू
प्रथम 24 न्यूज़ डेक्स।
लखनऊ उत्तर प्रदेश
विश्व महिला दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग की तरफ से पूरे प्रदेश में महिलाओं को प्रियंका गांधी की तस्वीर वाला मेडल और प्रशस्ति पत्र दे कर सम्मानित किया गया।
राजधानी में आयोजित महिला सम्मान सम्मेलन में अल्पसंख्यक समाज की 150 महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि कांग्रेस जब भी सत्ता में रहती है हमेशा महिलाओं के अधिकारों और सम्मान के लिए काम करती रही है। वहीं विपक्ष में रहते हुए प्रियंका गांधी हाथरस, सोनभद्र, आज़मगढ़ से लेकर उन्नाव की बेटियों के लिए सड़क पर उतरती रही हैं।
अल्पसंख्यक कांग्रेस प्रदेश चेयरमैन शाहनवाज़ आलम ने कहा कि भाजपा महिला विरोधी है इसीलिए संविधान का भी विरोध करती है। लेकिन प्रियंका जी और कांग्रेस भाजपा के इस महिला विरोधी साज़िश को कामयाब नहीं होने देंगे।
कार्यक्रम की संयोजक अल्पसंख्यक कांग्रेस की प्रदेश वाईस चेयरमैन डॉ श्रेया धीमन चौधरी ने कहा कि 2022 में महिलाओं के समर्थन से कांग्रेस की सरकार उत्तर प्रदेश में बनेगी। आज पूरे प्रदेश की महिलाएं प्रियंका गांधी को अपना आदर्श और उम्मीद मानती हैं।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक और प्रदेश कांग्रेस ट्रेजरार सतीश अजमानी, लखनऊ शहर अल्पसंख्यक कांग्रेस चेयरमैन अनीस अख़्तर मोदी, पीसीसी सदस्य शहज़ाद आलम, मोहम्मद उमैर, साइमा हफ़ीज़, शबनम, फ़ातिमा, राशिदा रिज़वान, सलमा, सबा,स्तुति ग्रेस, अश्रुता मेलिसा, मोहम्मद तल्हा, गीता डिसूज़ा, आराधना क्लेयर, रोज़लीन ढाली, आभा वाल्टर आदि मौजूद रहे।



















Post a Comment