आदर्श आचार संहिता के उलंघन में नौतनवा विधानसभा प्रत्याशी विधायको पर मुकदमा दर्ज - प्रथम 24 न्यूज़

Header Ads

आदर्श आचार संहिता के उलंघन में नौतनवा विधानसभा प्रत्याशी विधायको पर मुकदमा दर्ज



महराजगंज डेक्स।


पुरंदरपुर थाना क्षेत्र में सोमवार और मंगलवार को लंबा काफिला लेकर चलना पहले दिन ही महंगा पड़ गया। सोमवार को निषाद पार्टी प्रत्याशी ऋषि त्रिपाठी के उपर आदर्श आचार संहिता के उलंघन पर पुरंदरपुर पुलिस से मुकदमा दर्ज हो गया। वही पुरंदरपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को लंबा काफिला लेकर चलना पहले दिन ही बसपा प्रत्याशी व वर्तमान निर्दल विधायक अमन मणि त्रिपाठी को महंगा पड़ गया। बसपा पार्टी प्रत्याशी अमन मणि त्रिपाठी के ऊपर आदर्श आचार संहिता का उलंघन करने पर एसएसटी मजिस्ट्रेट की सूचना पर पुरंदरपुर पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज कर लिया


सोमवार को भाजपा समर्थित निषाद पार्टी प्रत्याशी ऋषि त्रिपाठी के उपर पहले दिन ही काफी लंबा वाहनों का काफिला लेकर चलना महंगा पड़ गया। जहा प्रत्याशी के उपर नौतनवा विधान सभा में प्रवेश करने पर स्थाई निगरानी समिति के तहरीर पर पुरंदरपुर प्रभारी निरीक्षक सतेन्द्र राय ने आदर्श आचार संहिता के उलंघन पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस संदर्भ में प्रभारी निरीक्षक सतेन्द्र राय ने बताया कि मानक से अधिक वाहन लेकर चलने व आदर्श आचार संहिता का उलंघन पाया गया है।


जानकारी के मुताबिक सोमवार और मंगलवार को क्रमशः निषाद पार्टी से ऋषि त्रिपाठी और बसपा पार्टी प्रत्याशी अमन मणि त्रिपाठी के ऊपर अधिक काफिला लेकर चलने व सभा आदि करने को लेकर संबंधित धाराओं में उनके ऊपर पुरंदरपुर थानाध्यक्ष द्वारा मुकदमा दर्ज किया गया है। बता दें कि बसपा प्रत्याशी के ऊपर नौतनवा विधान सभा में प्रवेश करने पर स्थाई निगरानी समिति के तहरीर पर पुरंदरपुर प्रभारी निरीक्षक सतेन्द्र राय ने आदर्श आचार संहिता का उलंघन करने के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस संदर्भ में प्रभारी निरीक्षक सतेन्द्र राय ने बताया कि आदर्श आचार संहिता का उलंघन करने पर एसएसटी मजिस्ट्रेट की सूचना पर बसपा प्रत्याशी पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं

इस पोस्ट से सम्बंधित अपने विचारों से हमे अवगत जरूर कराए

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.