पुरन्दरपुर पुलिस ने फरार चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल
पुरन्दरपुर से वसीम खान के साथ खुर्शीद आलम खान की रिपोर्ट
महराजगंज जनपद के पुरन्दरपुर थाना पुलिस की नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में शनिवार को पुलिस ने अपहरण के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल। मिली जानकारी के अनुसार पुरन्दरपुर पुलिस ने फरार चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए अपहृता को बरामद कर लिया है। पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर एक युवक भगा ले गया था। पीड़िता के परिवार की ओर से थाने में तहरीर दी गई। प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र कुमार राय के निर्देश में पुलिस टीम लड़की और आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। पुलिस को मुखबिर की सूचना पर पता चला कि आरोपी शिवजतन यादव उर्फ शिवचरन यादव पुत्र नवास यादव निवासी रगड़गंजवा ख़ैराटी थाना नौतनवां जनपद महराजगंज हाल पता समरधीरा थाना पुरन्दरपुर को आज दिनाँक 24 सितंबर दिन शनिवार को समय लगभग 10 बजे स्थानीय थाना क्षेत्र पुरन्दरपुर से मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया। जो कहीं भागने के फिराक था। तुरंत पुलिस टीम मौके पर पहुंची और अभियुक्त को धर दबोचा जिस पर मुकदमा अपराध संख्या 240/2022 धारा 363 के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया गया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र कुमार राय, सब इंस्पेक्टर नुरूलहोदा खां, कांस्टेबल आशुतोष कुमार, महिला कांस्टेबल प्रीती सिंह, मौजूद रहे।



















Post a Comment