भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष स्थानीय निकाय चुनाव संयोजक के अगुवाई में सोनौली में बैठक, दिया जीत का मंत्र
सोनौली महराजगंज।
संवाददाता: असलम खान
नगर निकाय 2022 का चुनावी बिगुल बजने से पूर्व भाजपा ने चेयरमैन जिताने के लिए आदर्श नगर पंचायत सोनौली और नगर पालिका नौतनवा में भाजपा का झंडा लहराने की ताल ठोक दिया है। पार्टी सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि, जनपद के दोनों निकाय में बीजेपी के चेयरमैन को विजयी बनाने के लिए पूरा जोर लगा दिया गया।
हर घर सम्पर्क पद यात्रा अभियान आदर्श नगर पंचायत सोनौली के सभी वार्डो में भाजपा कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ कर रहे है, वही नौतनवा और सोनौली में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के साथ लगातार बैठके चल रही है।
इसी क्रम में आज देर शाम को आदर्श नगर पंचायत सोनौली के प्राचीन रामजानकी मन्दिर प्रांगण में भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष स्थानीय निकाय चुनाव संयोजक संजीव राय, जिला उपाध्यक्ष/चुनाव प्रभारी आदर्श नगर पंचायत सोनौली मधुर सिंह, जिला संयोजक स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ गिरजेश अग्रवाल की अगुवाई में बैठक सम्पन्न हुआ।
बैठक में मुख्य रूप से जिला कार्यकारिणी सदस्य संजीव जायसवाल, मण्डल अध्यक्ष विशुनदेव चौरसिया, जिला मंत्री बच्चू लाल चौरसिया, कृपाशंकर मद्धेशिया, आईटी सेल धर्मेन्द्र जायसवाल, कृष्णा जायसवाल, भाजपा नेता सत्येन्द्र नाथ सिंह, विधानसभा संयोजक राधेश्याम सिंह, बूथ अध्यक्ष प्रेमनाथ सिंह, नौतनवा चेयरमैन प्रत्याशी उमेश जायसवाल, विक्की सलूजा, सुनील जायसवाल, हरिनारायण लोधी, सागर विश्वकर्मा सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।




















Post a Comment