दो वर्ष से न्याय और अधिकार के लिए दर दर भटक रही माँ को पति और बेटी को पिता का मिला सहारा
प्रथम 24 न्यूज़ डेक्स।
सोनौली महराजगंज।
थाना प्रभारी अभिषेक सिंह व चौकी इंचार्ज अंकित सिंह के पहल का असर रहा कि, बिगत दो वर्ष से अपने बेटी के हक और खुद के अधिकार के लिए लड़ाई लड़ रही माँ को आखिर पति का साथ मिल ही गया, वही आदर्श नगर पंचायत सोनौली में थाना प्रभारी एवं चौकी इंचार्ज सोनौली के इस पहल का सराहना और प्रसंसा चहूंओर हो रही।
विदित हो कि, आदर्श नगर पंचायत सोनौली के एक युवक ने तीन वर्ष पूर्व घर पर ही बुलाकर ससुरालियों को बड़े ही धूमधाम से नगर के प्रतिष्ठित लोगो को आमंत्रित करते हुवे विवाह किया, मगर समय बीतने के साथ ही एक बच्ची होने के बाद आपसी सौहार्द बिगङने लगा, जिसके बाद स्थानीय लोगो के समझाने के पश्चात मामला शांत हुआ, और पति ने महिला को बहला फुसलाकर बाद में बिदाई करने का आश्वासन दे कर मायके भेज दिया, अब लाचार पत्नी और दुधमुंही बच्ची पिछले एक वर्ष से अपने हक और न्याय के लिए दर दर भटकने को मजबूर थे, जिसमे अहम भूमिका अदा करते हुवे थाना प्रभारी सोनौली अभिषेक सिंह व चौकी इंचार्ज सोनौली अंकित सिंह के पहल पर पीड़ित महिला के हक और हकूक के लिए दोनों पक्षों को बैठा कर नगर के प्रतिष्ठित लोगो के समक्ष सुलह समझौता कराते हुवे बच्ची और पत्नी को सोनू के साथ घर वापसी कराया गया।
जानकारी के लिए बताते चले कि, आदर्श नगर पंचायत सोनौली के वार्ड नम्बर 10 जानकी नगर निवासी सोनू गुप्ता की शादी देवरिया के मूल निवासी वर्तमान में नेपाल के बुटवल कस्बे में रह कर रोजी रोटी में लगे एक गरीब परिवार की लड़की से हुई। पीड़िता के पिता ने बेटी की शादी में कोई कोर कसर ना छोड़ते हुवे भारी-भरकम रकम खर्च किया, पीड़िता ने बताया कि, बच्ची होने के बाद दुधमुंहे बच्ची के साथ मुझको घर से निकाल दिया, और आजतक मुझे व बच्ची को किसी प्रकार से कोई अधिकार नही दिया।
व्यापार मंडल के तहसील अध्यक्ष सुभाष जायसवाल व भाजपा मंडल उपाध्यक्ष, प्रेम जायसवाल ने प्रथम मीडिया नेटवर्क को बताया कि, स्थानीय प्रशासन के सहयोग से दोनों पक्षों को एक टेबल पर बैठाते हुवे आपसी सुलह समझौते के तहत घर वापसी कराया गया है।
इस मौके पर प्रताप कान्दू, गुड्डू सिंह, अंजनी जायसवाल, चेयरमैन हबीब खान आदि की उपस्थिति रही।



















Post a Comment