सोनौली बॉर्डर पर गैरनगरिय तस्करो की बढ़ी हनक: मूक दर्शक बनी सुरक्षा एजेंसियां - प्रथम 24 न्यूज़

Header Ads

सोनौली बॉर्डर पर गैरनगरिय तस्करो की बढ़ी हनक: मूक दर्शक बनी सुरक्षा एजेंसियां


सोनौली महराजगंज।

भारत नेपाल की खुली सीमा का आनन्द इस दौर में तस्कर जम कर उठा रहे है, रिकॉर्ड बताते है कि, चायनीज सामानों की खेप हो या भारतीय सामान को नेपाल के रास्ते भारत और भारतीय क्षेत्र से नेपाल पहुचाने में गैर नगरीय तस्करो का गैंग खूब चर्चा बटोर रही है, हलाकि भारतीय सीमाई क्षेत्र में माह के दो चार कार्यवाही से वाह वाही किया जाता है जबकि बड़े तस्कर माफिया नौतनवा गोरखपुर बैठ कर अपना धंधा चला रहे है।

आखिर सोनौली बॉर्डर ही तस्करो को क्यों भा रही है, यह सवाल कुन्ध रही थी जिसका मतलब सामने आया कि, इस बॉर्डर पर तस्करो को खुलेआम छूट प्रदान किया जाता है, चन्द सुबिधा शुल्क ने तस्करो को मन माफिक कार्य का लाभ दिया जाता है, वही भगवानपुर, खनुवा बॉर्डर भी इन तस्करो का पसंदीदा और सुरक्षित क्षेत्र के रूप में देखा जा रहा है।

गैर नगरीय तस्कर वह है जो सुबह से शाम और शाम से देर रात तक बॉर्डर पर अपनी हनक दिखाते है, अभी पिछले दिनों ही नेपाल के नवल परासी जिले के चौकी पुलिस और तस्करो में मुठभेड़ की घटना भी सामने आई है। हलाकि बिगत वर्ष पूर्व ही खनुवा बॉर्डर पर भी नेपाली सीमा में तस्करो द्वारा गोलीबारी की घटना हो चुकी है।

यह गैर नगरीय तस्कर सीमाई इलाको में अपनी धाक जमा चुके है, कोई भी स्थानीय इन से रोक टोक की हिमाकत भी नही कर सकता, क्योकि इनके गैंग में सैकड़ो लोगो की संख्या होती है, वही यह किसी भी घटना को अंजाम देकर आसानी से निकल भाग जाते है।

कोई टिप्पणी नहीं

इस पोस्ट से सम्बंधित अपने विचारों से हमे अवगत जरूर कराए

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.