मजे में मनरेगा कर्मी: फर्जी हाजिरी का खेल जारी - प्रथम 24 न्यूज़

Header Ads

मजे में मनरेगा कर्मी: फर्जी हाजिरी का खेल जारी




नौतनवा महराजगंज।
जिला प्रतिनिधि: शिवम पांडेय

महराजगंज जिले के विकास खंड नौतनवा रतनपुर, अंतर्गत ग्राम लक्ष्मीनगर में हो रहे मनरेगा कार्य में खुले तौर पर भ्रष्टाचार और फर्जी हाजिरी लगाने का मामला सामने आया है।

विकास खंड नौतनवा की बात करे तो जिले के सबसे अधिक भ्रष्टाचार की खबरें नौतनवा रतनपुर विकाश खंड का ही आगे चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक ग्राम लक्ष्मीनगर से बैकुंठपुर के बीच हो रहे मिट्टी सड़क चकबंद कार्य किया जा रहा है। हालांकि हमारे प्रतिनिधि द्वारा ग्रामीणों से बात चीत किया गया तो पूरा मामला कुछ और ही सामने आया।

वार्ता के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि यह मिट्टी की सड़क जो वर्षों पहले बनाई गई थी उसी पर यह लोग जमी घास भूस को हटाकर फर्जी तरीके से मनरेगा कार्य कराते दिखाया जा रहा है।

ग्रामीणों ने बताया कि, उनके द्वारा ब्लॉक नौतनवा रतनपुर के वीडियो को प्रार्थना पत्र लिखकर जानकारी दिया गया मगर सुविधा शुल्क ने जांच रोक लिया और खेल चलता रहा जिससे अब निराशा और मजबूरन जिला अधिकारी महराजगंज को शिकायत पत्र देकर कार्यवाही की मांग की जाएगी ऐसा ग्रामीणों ने बताया।

अब देखना यह है कि यह मनरेगा में फर्जी हाजिरी लगाने वाले के ऊपर क्या कार्यवाही होती है। गांव में चर्चा है कि, जब रुपए ले रहे है साहब तो कौन करेगा कार्यवाही।

कोई टिप्पणी नहीं

इस पोस्ट से सम्बंधित अपने विचारों से हमे अवगत जरूर कराए

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.