नशीले डावाओ का हब बना इंडोनेपाल बॉर्डर का सीमावर्ती गांव सेवतरी
सोनौली महराजगंज।
भारत नेपाल सीमा से सटे नवलपरासी जिले की पुलिस ने त्रिवेणी बर्दघाट चौक पर बसों की जांच के दौरान भारी मात्रा में प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद कर तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में युवको ने बताया कि भारतीय सीमावर्ती क्षेत्र के सेवतरी गांव से लाया गया है।
शनिवार की शाम नवलपरासी जिले की पुलिस त्रिवेणी चौक पर बसों की जांच कर रही थी इस दौरान एक बस में सवार तीन युवकों के तीन बैग की जांच में प्रत्येक 309 पीस कुल 927 पीस नशीले इंजेक्शन डायजेपाम इंजेक्शन की 309 गोलियां, बुप्रेनोर्फिन इंजेक्शन की 309 गोलियां और प्रोमोथाज़ीन हाइड्रोक्लोराइड इंजेक्शन की 309 गोलियां शामिल थीं।
नवलपरासी पुलिस सूचना अधिकारी बीर दत्त पन्त ने बताया कि नशीले इंजेक्शन के साथ रितिक परियर, सृजना बल निवासी पोखरा हाल पता हेतोड़ा और धवल गिरी निवासी कास्की तीनो के अलग अलग बेग में कुल 927 पीस प्रतिबंधित ड्रग मिला है।
नेपाल पुलिस रविवार को न्यायालय में प्रस्तुत कर पूछताछ के लिए 15 दिन की रिमांड पर लिया गया है। भारतीय क्षेत्र के सेवतरी गांव से प्रतिबंधित दवा खरीद और उनके नेटवर्क की पड़ताल में गहराई से जुट गई है।




















Post a Comment