पॉवर फुल ई रिक्शा चालकों की मनमानी ― राहगीरों की बढ़ी परेशानी - प्रथम 24 न्यूज़

Header Ads

पॉवर फुल ई रिक्शा चालकों की मनमानी ― राहगीरों की बढ़ी परेशानी


सोनौली महराजगंज।

भारतीय सीमाई नगरीय कस्बा सोनौली में ई रिक्शा चालकों की पावर के सामने किसी का भी बन्धन या रोकटोक काम नही कर रहा है, जिसके कारण नगर पंचायत सोनौली के मुख्य बाजार की गलियों में ई रिक्शा का वर्चस्व कायम है।

बताते चले कि, विगत दिनों व्यापारियों और समाजसेवी के साथ स्थानीय थाना कोतवाली में एक अहम बैठक किया गया था, इस बैठक में तय किया गया कि, जाम और सुरक्षा की दृष्टिगत ई रिक्शा को कस्बे के बाहर टैम्पो स्टैंड से सवारी उठाएं जाएंगे इस नियम का पालन नही करने वाले ई रिक्शा चालकों पर विधिक कार्यवाही किया जाएगा। मगर ई रिक्शा चालकों पर इस अहम बैठक का असर शून्य रहा।


वही नगर के जानकी नगर वार्ड वार्ड में मक्की मस्जिद से रामजानकी तिराहे तक एवं वाल्मीकि नगर वार्ड, घनशयाम नगर वार्ड में यह सवारी भरते नजर आ रहे है।

कोई टिप्पणी नहीं

इस पोस्ट से सम्बंधित अपने विचारों से हमे अवगत जरूर कराए

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.