पुरन्दरपुर थाने की सिपाही पर महिला ने लगाया रिश्वत लेने का आरोप: किया शिकायत
जिला प्रतिनिधि: शिवम पाण्डेय
महराजगंज।
आपको बताते चले कि महराजगंज जिले के थाना पुरन्दरपुर में कार्यरत एक पुलिसकर्मी के ऊपर महिला ने रुपए लेने का और बिना पैसा दिए कार्यवाही नही करने से पीड़ित महिला ने मुख्यमंत्री जन सुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराते हुवे न्याय की गुहार लगाई है।
महिला ने बताया कि कई वर्षों पहले बाप दादा के जमीन में घर बने थे जो टूटने लगे वर्षों पुराने होने के कारण तब महिला द्वारा किसी तरह और उसके पति जो बाहर रोजी रोटी कमाने हेतु मुम्बई में काम कर कर के पैसे इकठ्ठा कर मकान निर्माण करवाने लगी तभी पड़ोसन एक महिला द्वारा आपत्ति कर थाने पर शिकायत पत्र दर्ज कर थाने पर बुलावा हुआ तो महिला निराधार साबित हुई और सुलह नामा दोनों पक्षों में बन गया।
जिसके कुछ दिन बाद जब छत व मकान साफ सफाई कराने लगी तब गरीब महिला को फिर पड़ोस की महिला पुलिसकर्मी थाना पुरन्दरपुर को शिकायत पत्र देकर गरीब महिला को परेशान करने लगी, जिसके बाद पुलिसकर्मी थाना पुरन्दरपुर ने पीड़ित से रुपए की डिमांड किया गया।
महिला द्वारा किसी तरह उधारी पर गांव के एक महिला से पांच हजार सिपाही थाना पुरन्दरपुर को नगद दी।
इसके बाद थाना पुरन्दरपुर स्थित पुलिसकर्मी द्वारा महिला को फर्जी पेपर एस डी एम नौतनवा के फर्जी हस्ताक्षर आदेश दिखाते हुए दस हजार रुपए की डिमांड किया गया।
महिला सबिता देवी, पीड़ित होकर जन सुनवाई पोर्टल मुख्यमंत्री जी के पोर्टल पर न्याय की गुहार लगाई है।
अब देखना यह है कि मुख्यमंत्री जन सुनवाई पोर्टल पर महिला के प्रार्थना पत्र को संज्ञान में अधिकारी द्वारा लिया जाता हैं और कार्यवाही की जाती हैं या रुपए का खेल खेला जाएगा।



















Post a Comment