मध्यदेशीय वैश्य महासभा के जनपद बस्ती इकाई का पुनर्गठन: नई कार्यकारिणी घोषित - प्रथम 24 न्यूज़

Header Ads

मध्यदेशीय वैश्य महासभा के जनपद बस्ती इकाई का पुनर्गठन: नई कार्यकारिणी घोषित



बस्ती डेक्स।

मध्यदेशीय वैश्य महासभा जनपद बस्ती जनपद  इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक दिनांक 22 जनवरी 2026 को बाबा भद्रेश्वरनाथ धाम स्थित श्री रामचन्द्र वाटिका मैरिज हॉल में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुई।

बैठक का उद्देश्य संगठन को अधिक सशक्त, सक्रिय एवं प्रभावी बनाने हेतु जनपद स्तर पर कार्यकारिणी का पुनर्गठन करना था।

बैठक में समाज के वरिष्ठजनों, प्रबुद्ध नागरिकों एवं सक्रिय सदस्यों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।


इस दौरान संगठनात्मक मजबूती, समाज की एकता, युवाओं की भागीदारी, शिक्षा, रोजगार एवं सामाजिक उत्थान से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

नवगठित कार्यकारिणी
संरक्षक हजारीप्रसाद गुप्ता, प्रकाश चन्द्र गुप्ता, डॉ. दिलीप गुप्ता जबकि, अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, उपाध्यक्ष रोहित गुप्ता, अजय गुप्ता, शिवेन्द्र गुप्ता (उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी) महामंत्री हरीश कुमार गुप्ता एडवोकेट 
कोषाध्यक्ष शेषलाल गुप्ता, संगठन मंत्री राजपाल मद्धेशिया निर्वाचित किये गए।

कार्यकारिणी सदस्य के रूप में राज किशोर गुप्ता, मुन्ना मद्धेशिया, सोनू गुप्ता, राजमणि गुप्ता, सुशील गुप्ता, आलोक गुप्ता, विवेक गुप्ता, रामवीर गुप्ता, अमित गुप्ता, हरिओम गुप्ता एवं शेखर गुप्ता पदभार दिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं

इस पोस्ट से सम्बंधित अपने विचारों से हमे अवगत जरूर कराए

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.