गणतंत्र दिवस के मौके पर वरिष्ठ समाजसेवी कन्हैया साहू ने बच्चों को किया सम्मानित - प्रथम 24 न्यूज़

Header Ads

गणतंत्र दिवस के मौके पर वरिष्ठ समाजसेवी कन्हैया साहू ने बच्चों को किया सम्मानित


सोनौली महराजगंज।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर सोनौली नगर में स्थित श्री सुभाष चंद्र बोष उच्चतर माध्यमिक विद्यालय द्वारा परिषर में ध्वजारोहण कार्यक्रम का भब्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने देश भक्ति गीतों पर अपनी शानदार प्रस्तुति दी।

 वही कार्यक्रम का शुभारंभ मा सरस्वती और भारत माता की आरती एवं द्वीप प्रजवलित कर किया गया, कार्यक्रम से पूर्व ध्वजारोहण कार्य नगर के वरिष्ठ समाजसेवी एवं विद्यालय के प्रबंधक कन्हैया लाल साहू ने किया इसके बाद नगर में विभिन्न झांकियो के साथ नगर भ्रमण किया जो विद्यालय से निकल कर नोमेन्स लैंड एवं वापसी टैम्पो स्टैंड से होते हुवे विद्यालय परिषर पहुची।


विद्यालय परिषर में बच्चों ने विभिन्न झांकियो एवं राष्ट्र समर्पित गीतों पर अपनी प्रस्तुति देते हुवे सभी का दिल जीत लिया।

इस दौरान कार्यक्रम में बच्चों की मोबाइल और दहेज प्रथा को लेकर शानदार प्रस्तुति ने सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया।


इस अवसर पर कन्हैया लाल साहू ने बच्चों की हौसला अफजाई करते हुवे शील्ड और मेडल देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता मधु सिंह, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष प्रेम जायसवाल, भाजपा नेता राजू भारती, भाजपा नेता सत्येन्द्र नाथ सिंह, धर्मेन्द्र जायसवाल, सभासद अमीर आलम, राजकुमार, बरकत अली सहित तमाम अभी अभिभावक उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

इस पोस्ट से सम्बंधित अपने विचारों से हमे अवगत जरूर कराए

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.