सोनौली में ई रिक्शा चालकों से व्यापार प्रभावित को लेकर कोतवाली में हुई बड़ी बैठक: कस्बे से बाहर भरेंगे सवारी
सोनौली महराजगंज।
स्थानीय सरहदी कस्बा सोनौली में व्यापार को लेकर चिंतित व्यापारियों ने ई रिक्शा को एक बड़ा कारण बताते हुवे उनको नगर में सवारी उठाने उतारने को लेकर सोमवार को स्थानीय थाना कोतवाली परिषर में अधिकारियों के साथ एक बैठक किया।नगर में ई रिक्शा चालकों के आतंक को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें ई-रिक्शा चालकों की मनमानी और ठेला-रेहड़ी व पटरी पर अतिक्रमण को लेकर गंभीर चर्चा हुई। बैठक में व्यापारियों ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि ई-रिक्शा चालक बाजार के अंदर बेवजह प्रवेश कर जाम और अव्यवस्था पैदा कर रहे हैं, जिससे कारोबार प्रभावित हो रहा है।उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष बबलू सिंह, सुभाष जायसवाल, विजय रौनियार और सपा नेता बैजू यादव ने कहा कि ई-रिक्शा चालकों को बाजार के भीतर आने से रोकना जरूरी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि व्यापारियों का माल सुबह 6 बजे से 8 बजे तक ही टेंपू स्टैंड पर उतारा जाए। ताकि जाम की समस्या खत्म हो जाये।इस मौके पर कोतवाली प्रभारी महेंद्र मिश्रा ने ई-रिक्शा संचालन को लेकर दिशा निर्देश देते हुए कहा कि बाबा लाज तक ही ई-रिक्शा जाएंगे, उससे आगे जाने पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कदम उठाए जाएंगे।बैठक में नीरज जायसवाल, रामानंद जायसवाल, शंभू जायसवाल, अनंत जायसवाल, गुरु मद्धेशिया सहित तमाम व्यापारी उपस्थित रहे। सभी ने एकमत से व्यवस्था सुधारने और बाजार को सुचारू रूप से संचालित करने पर सहमति जताई।



















Post a Comment