एक परिवार एक पहचान के तहत फैमिली आई.डी. कैम्प का आयोजन नपं कार्यालय सोनौली में
नगर प्रतिनिधि: युवराज जायसवाल
सोनौली महराजगंज।
अपनी पहचान और परिवार के सदस्यों को सम्बंधित पहचान पत्र की अनिवार्यता को लेकर "एक परिवार एक पहचान" योजना अंतर्गत नगर पंचायत सोनौली में आज कैम्प लगा कर नागरिकों का फैमली आईडी कार्ड बनाने का क्रम जारी है।
नगर पंचायत कार्यालय सोनौली से प्राप्त सूचना के मुताबिक जिन लोगो का राशन कार्ड नही बना है उनके लिए यह फैमली आईडी एक परिवार एक पहचान का काम करेगी, नगर पंचायत कार्यालय परिषर सोनौली में कैम्प आज सुबह से शुरू होकर आज शाम 5 बजे तक रहेगा।
कार्यालय से मिली सूचना के मुताबिक नगर के राशन कार्ड विहीन परिवार के लिए यह फैमली कार्ड बड़े काम की बताया जा रहा है, वही 1 बजे तक भारी संख्या में नगर के लोगो ने कैम्प में फैमिली आई.डी. लाभ उठाया।
अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत सोनौली राहुल यादव ने बताया कि, इस फैमली कार्ड को बनवाने के लिए परिवार के सभी सदस्यों का आधार कार्ड एवं लिंक्ड मोबाइल नम्बर की आवश्यकता है। कार्यालय ने अपील किया कि, नगर के सभी वार्डो के राशनकार्ड विहीन परिवार कार्यालय पहुच योजना का लाभ उठाएं।



















Post a Comment