नेपाल मे चुनाव सम्पन्न के बाद बॉर्डर पर यात्रियों की भारी दस्तक - प्रथम 24 न्यूज़

Header Ads

नेपाल मे चुनाव सम्पन्न के बाद बॉर्डर पर यात्रियों की भारी दस्तक



सोनौली महराजगंज।

भारत के पडोसी मित्र राष्ट्र नेपाल में प्रतिनिधि सभा सदस्य चुनाव को लेकर सुरक्षा के मद्देनजर भारत-नेपाल की सोनौली सीमा को अस्थायी रूप से सील कर दिया गया था। चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए 72 घंटे तक सीमा पर आवाजाही पूरी तरह बंद रखी गई थी।

मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होने के बाद वृहस्पतिवार की शाम करीब 6 बजे से सोनौली बॉर्डर के मुख्य नाके से भारतीय और नेपाली नागरिकों तथा पर्यटकों का पैदल आवागमन फिर से शुरू कर दिया गया है। सीमा खुलते ही दोनों ओर लोगों की आवाजाही धीरे-धीरे सामान्य होने लगी। चुनाव के दौरान सीमा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। भारत की ओर से सशस्त्र सीमा बल और नेपाल की ओर से सशस्त्र प्रहरी बल के जवान मुस्तैदी से तैनात रहकर सीमा की निगरानी कर रहे है।

नेपाल में मतदान को लेकर पिछले 72 धंटे से भारत नेपाल की सीमा शील थी। जो अब खोल दी गई। सीमा खुलते ही आवागमन शुरू हो गया। जिससे सरहद के दोनों तरफ सैकड़ों यात्री फंसे हुए थे अब अपने गंतव्य को जाने की जल्दी में है।  गुजरात, आंधप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, आदि शहरों के तीर्थ यात्री बार्डर पर पहुंचे थे।

सहायक सेनानायक सी विवेक्त ने बताया कि पैदल आवागमन शुरू हो गया है।

नेपाल सीमा सील होने से फंसे सैकड़ो भारतीय पर्यटक

सरहद के सभी होटल और लाज फुल

नेपाल में प्रतिनिधि सदस्य चुनाव के मतदान को लेकर सोनौली बॉर्डर 3 दिनों तक सील किए जाने से भारतीय पर्यटकों समेत दोनों देशों के आम नागरिकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है आवागमन पूर्ण रूप से ठप है सोनौली बॉर्डर सोमवार की रात से ही नेपाली प्रशासन ने सील कर दिया है जिसके कारण भारत से अपने साधन से नेपाल पर्यटन के लिए जाने वाले यात्रियों को काफी दिक्कत हो रही है । अब सभी बॉर्डर खुलने की प्रतीक्षा में है । साथ ही पशुपतिनाथ जाने के लिए सोनौली बॉर्डर पहुचे सैकड़ो पर्यटक नौतनवा स्थित मां बनेलिया मंदिर सहित आसपास के लाज गेस्ट हाउस का सहारा लिए है। और बॉर्डर खुलने की प्रतीक्षा कर रहे है।

कोई टिप्पणी नहीं

इस पोस्ट से सम्बंधित अपने विचारों से हमे अवगत जरूर कराए

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.