सोनौली बना तस्करी का अवैध गोदामों का हब, दिन के उजाले रात के अंधेरे मे तस्करी जारी - प्रथम 24 न्यूज़

Header Ads

सोनौली बना तस्करी का अवैध गोदामों का हब, दिन के उजाले रात के अंधेरे मे तस्करी जारी




सोनौली महराजगंज।

सोनौली भारत का एक ऐसा कस्बा है जहाँ तस्करो का सबसे बड़ा नेटवर्क काम कर रहा है, इस नेटवर्क को तोडना जैसे किसी के बस मे नहीं है, इसका जीता जागत सबूत यह है की, सोनौली मे बने दर्जनों अवैध गोदाम, जहाँ महुअवा, शेख फरेनी, बरगदही, खनुवा, मदरी और भगवानपुर जैसे ग्रामीण इलाकों के तस्करो का जमावडा लगा रहता है।

इन तस्कर माफिया का मनोबल इतना बढ़ गया है कि, यह किसी भी स्थानीय निवासी को कुचलने मे बिलकुल भी परहेज नहीं करते वही स्थानीय प्रशासन इन तस्करो और अवैध गोदामों पर हाथ डालने से साफ पराहेज करती नजर आती है, यही कारण है कि, इन तस्कर माफियाओ का हौसला बुलंदियों पर है।

बताते चले कि, अकेले रामजानकी चौक से मस्जिद गली तक मे ही करीब एक दर्जन ऐसे गोदाम संचालित है, जिसमे सिर्फ तस्करी का सामान रखा जाता है, इन्हे ग्राहक नहीं तस्कर कैरियर कि जरूरत रहती है।

दिन दहाड़े सोनौली मे तस्करी प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों के रवैया और कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगा दिया है। सूत्र बताते है कि, बिगत माह इसी मार्ग पर स्थित एक गोदाम पर छापेमारी कर एक गोदाम को चिन्हित करते हुवे उसे खुलवाने के लिए गोदाम संचालक को बुलाया गया मगर तस्कर के नहीं आने से गोदाम का ताला खुल नहीं पाया वही बाद मे इसी गोदाम तस्करी को अंजाम देना जारी रखा गया है। यह मामला प्रशासन कि पोल खोलने व उसकी कार्य गुजारी पर संदेह बना हुवा है।

कोई टिप्पणी नहीं

इस पोस्ट से सम्बंधित अपने विचारों से हमे अवगत जरूर कराए

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.