नेपाल सीमा सील होने से सन्नाटे मे डूबा सोनौली बॉर्डर - प्रथम 24 न्यूज़

Header Ads

नेपाल सीमा सील होने से सन्नाटे मे डूबा सोनौली बॉर्डर



सोनौली महराजगंज।

करोडो रूपये का कारोबारी नगर का मुख्य बाजार दो दिनों से एक एक ग्राहक का बाट जोह रहा है, बताते चले कि, 2 मार्च की आधी रात से नेपाल बॉर्डर सील होने के कारण जहाँ 3 मार्च का दिन नगर मे बंदी जैसा माहौल बना दिया है, वही करोडो रूपये के अबीर ग़ुलाल का बड़ा स्टॉक दुकानों मे डंप हो कर रह गया है, नेपाल सीमा नाके बंदी का असर इतना बुरा रहा कि, सोनौली मे जहाँ सड़क पर जाम की स्थिति लगातार रहता था आज वही सड़क वाहन विहीन नजर आ रहा हैँ, दुकानों पर जहाँ ग्राहकों का ताँता लगा रहता था उन दुकानों पर ताला लटक रहा हैँ।

सोनौली का कारोबार दो दिनों से सिर्फ स्थानीय ग्राहकों पर निर्भर हैँ, जबकि कस्बे की लगभग 95 प्रतिशत दुकान बंद चल रहे हैँ। ऐसे मे दुकानों को स्थानीय ग्राहकों को लुभाने व उनसे जुड़ने का कोई विकल्प नजर नहीं आ रहा हैँ जो सोनौली के व्यापारियों को दुकान बंद करने के शिवाय कोई और बिकल्प नजर नहीं आता।

अब सवाल यह हैँ की, क्या स्थानीय ग्राहकों का विश्वास यह कभी जीत पाएंगे या स्थानीय ग्राहक बाहरी बाजारों पर ही निर्भर रहेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं

इस पोस्ट से सम्बंधित अपने विचारों से हमे अवगत जरूर कराए

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.