गोरखपुर सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्राइवेट लाइनमैन सड़क हादसे में घायल
तहसील ब्यूरो फरेंदा से मुहम्मद साजिद खान की रिपोर्ट/
गोरखपुर- सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आए लाइनमैन गंभीर रूप से घायल। बुधवार को शामं 7 बजे के लगभग उक्त नेशनल हाईवे पर स्वामीनाथ पुत्र स्वर्गीय कोदई 38 वर्षीय सोहरवलिया कला निवासी प्राइवेट विद्युत कार्यरत हैं कि गोरखपुर -सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग के सिसवनिया मार्ग क्रास करके घर की तरफ जा रहे थें। कि अभी मनिकौरा पेट्रोल पंप के समीप पहुंचे थे कि सोनौली की तरफ जा रही लोड अज्ञात वाहन ने जोरदार ठोकर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों की मदद से उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि बाएँ हाथ में गंभीर चोटे आने के कारण खून से लथपथ हो गए थे और इलाज के लिए विशेष ऑपरेशन कर निडिल द्वारा 12 टांका चलाया गया प्राइवेट लाइनमैन बार-बार बेहोश हो जा रहे था एवं इलाज चल रहा है।



















Post a Comment