नई रोशनी योजना के अंतर्गत अल्पसंख्यक महिलाओं को किया जाएगा प्रशिक्षित-- सचिव डॉ0एस डी खान
पुरन्दरपुर से वसीम खान के साथ गणेश यादव की संयुक्त रिपोर्ट/
अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय भारत सरकार के सौजन्य से वर्ष 2019-20 हेतु नई रोशनी योजना के तहत महिलाओं में नेतृत्व विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम जनपद महाराजगंज हेतु स्वीकृति प्रदान की गई है। महिलाओं को उक्त प्रशिक्षण रिसोर्स पर्सन विषय विशेषज्ञों के द्वारा स्वच्छता, स्वास्थ्य, सामाजिक ज्ञान, जल संरक्षण, पर्यावरण, कंप्यूटर, इंटरनेट, कोविड-19 आदि विषय में दिया जाएगा। जिसमें कुल 175 अल्पसंख्यक महिलाओं को नेतृत्व विकास प्रशिक्षण से लाभान्वित किए जाने का लक्ष्य है। प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षण ले रही महिलाओं को लंच पैकेट, टूल किट्स के साथ साथ ₹600 प्रति लाभार्थी के हिसाब से मानदेय उनके खाते में PFMS के माध्यम से दिया जाएगा। इस कार्यक्रम का आयोजन समाज सेवी संस्था मौलाना आजाद एजुकेशनल सोसायटी, महाराजगंज द्वारा किया जाएगा। उक्त जानकारी संस्था के सचिव डॉ एस.डी. खान ने दी।



















Post a Comment