खुले पर भोजन बनाते समय लगी आग आधा दर्जन झोपड़िया खाक - प्रथम 24 न्यूज़

Header Ads

खुले पर भोजन बनाते समय लगी आग आधा दर्जन झोपड़िया खाक

 


राजीव शर्मा की रिपोर्ट

मऊ :- जनपद के मधुबन दुबारी स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत दुबारी की देवराचल स्थित मनमन के पुरवा में बुधवार की सुबह 11 बजे महिलावों द्वारा खाना बनाते समय चूल्हें से निकली , चिंगारी ने चार परिवारों की बने आशियाने को जलाकर राख कर दिया । तथा इसमें रखे कपड़े - राशन समेत रखे अन्य सामान जलकर राख हो गया।इस आग लगी से हजारों का सामान जलकर नुकसान हुआ है। आग को देख कर ग्रामीणों ने अथक प्रयास किया , आग को बुझाने में लेकिन वो आग बुझाने में सफल नही हुये , और देखते देखते कई लोगो की आशियाने जलकर राख हो गयी।आग बुझाने के बाद अग्निशमन दस्ता तो पहुँचा , लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी । जिसमे लालचंद की तीन , दयाशंकर की दो , संजय की दो , व रामलखन की दो झोपड़िया को आग अपने चपेट में ले कर जल कर राख कर दी। आग लगी कि जानकारी मिलते ही मौके पर ग्राम प्रधान रंजना सिंह , प्रधान प्रतिनिधि अनिल सिंह , लेखपाल अशोक सिंह , व दुबारी चौकी प्रभारी गंगाराम बिंद पहुँच गए। तथा ग्राम प्रधान ने तहसील प्रशासन द्वारा हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिलाया।

कोई टिप्पणी नहीं

इस पोस्ट से सम्बंधित अपने विचारों से हमे अवगत जरूर कराए

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.