ग्राहक सेवा केन्द्र संचालक को बदमासो ने गोली मारकर पैसे से भरा बैग को लेकर फरार - प्रथम 24 न्यूज़

Header Ads

ग्राहक सेवा केन्द्र संचालक को बदमासो ने गोली मारकर पैसे से भरा बैग को लेकर फरार

 


संदीप सरोज की रिपोर्ट

 मऊ :- जनपद के सरायलखंसी थाना के अन्तर्गत ग्राम सभा पिपरडीह के फुलवरिया से पिपरिडिह पुलिस चौकी से लगभग 400 मीटर पर बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम, प्राप्त जानकारी के अनुसार सुमंत चौहान बबुवापुर का निवासी है, सुमंत चौहान रेकवारेडिह बाजार में सीएसपी चलाते हैं। मऊ से आ रहे सुमंत चौहान जो पिपरिडिह पुलिस चौकी से लगभग 400 मीटर दूरी पुलवरिया मोड पर पहुंचे ही थे,  कि उनके पीछे से काले रंग की अपाची गाड़ी से आए बदमाशो ने सुमंत चौहान को ओवर टैक करने लगे, और रुकने के लिए कहे सुमंत चौहान कुछ समझ पाते कि इतने में एक बदमाश ने तमंचे को निकाल कर तमंचे से वार  सुमंत के ऊपर वार कर दिया। और गोली सुमंत के दाहिने हाथ में लग गई, गोली लगते ही सुमंत जमीन पे  गिर पड़े, और बदमाश उनका पिट्ठू बैग  जिसमे तकरीबन पचास हजार रुपये रखे हुये बैग सहित लेकर फरार हो गये। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच कर घायल सुमंत को अस्पताल पहुंचाया। व पुलिस जांच करने में लग गई।

कोई टिप्पणी नहीं

इस पोस्ट से सम्बंधित अपने विचारों से हमे अवगत जरूर कराए

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.