नगर पंचायत सोनौली पहुंचे विधायक ने पीड़िता की सुनी दास्तां: थाना प्रभारी को दिया निर्देश
सोनौली महराजगंज।
रंगोंत्सव पूर्व सोनौली पहुंचे विधायक ऋषि त्रिपाठी का कस्बे के व्यापारियों ने जहाँ भब्य स्वागत करते हुवे अपने विधायक के साथ पुष्प होली खेल निहाल थे इस दौरान पारिवारिक उत्पीड़न से पीड़ित एक निरीह महिला का दर्द सुन विधायक ने थाना प्रभारी को कड़े निर्देश देते हुवे तत्काल कार्यवाही करने को कहा।
बताते चले कि, बिगत दिनों पूर्व धर्म छिपाकर शादी करने व बाद मे जबरन निकाह का जोर जबरदस्ती का मामला आने के बाद पुलिस ने 5 लोगो को जेल भेज दिया।
वही धमकी और अन्य मामले मे महिला ने विधायक को अपनी आप बीती बताई जिसके बाद, विधायक ने थाना प्रभारी को निर्देशित करते हुवे तत्काल कार्यवाही करने को कहा, इस दौरान थाना प्रभारी ने विधायक ऋषि त्रिपाठी को बताया कि, धमकी व अन्य मामले मे दो लोगो पर मुकदमा दर्ज है जिसे आज जेल भेजा जायेगा। जिसके महिला निश्चिन्त होकर गई।




















Post a Comment