सोनौली पहुंचे विधायक के साथ व्यापारियों ने पुष्प वर्षा कर खेले होली: बटोर रहा सुर्खियां - प्रथम 24 न्यूज़

Header Ads

सोनौली पहुंचे विधायक के साथ व्यापारियों ने पुष्प वर्षा कर खेले होली: बटोर रहा सुर्खियां




सोनौली महराजगंज।

नगर पंचायत सोनौली के मुख्य कस्बे मे विधायक ऋषि त्रिपाठी के पहुंचते ही सैकड़ो व्यापारियों ने पुष्प वर्षा कर होली की अग्रिम बधाई दी। वही रुपेश अग्रवाल ने अंग वस्त्र एवं पुष्प वर्षा कर होली की शुभकामनायें देते हुवे उनका स्वागत किया।

बताते चले कि, नगर के मुख्य बाजार मे विधायक के आगमन की सुचना जैसे ही आम हुई तो स्थानीय व्यापारियों ने उनके स्वागत का जबरदस्त आयोजन कर लिया। जैसे ही विधायक का काफिला सोनौली पंहुचा व्यापारियों ने पुष्प वर्षा करते हुवे विधायक के साथ पुष्प होली का आनंद लिया।

नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी ने नगर के लोगो को होली पर्व की अग्रिम शुभकामनायें व बधाई दी

इस दौरान नौतनवा ब्लॉक प्रमुख राकेश मद्धेशिया, रवि वर्मा, प्रेम जायसवाल, महेन्द्र जायसवाल, राजू भारती, राजकुमार गुप्ता, जुगुल किशोर, कन्हैया जायसवाल सहित भारी संख्या मे व्यापारी व नगर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

इस पोस्ट से सम्बंधित अपने विचारों से हमे अवगत जरूर कराए

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.