नेपाल मे चुनाव के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा सील: सोनौली मे पसरा सन्नाटा - प्रथम 24 न्यूज़

Header Ads

नेपाल मे चुनाव के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा सील: सोनौली मे पसरा सन्नाटा

Indonepal बॉर्डर 


सोनौली महाराजगंज।

नेपाल मे स्थानीय/प्रतिनिधि सभा निर्वाचन को निष्पक्ष, भयमुक्त और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला सुरक्षा समिति, रूपन्देही ने भारत से सटी अंतरराष्ट्रीय सीमा को अस्थायी रूप से सील करते हुवे पूरी तरह प्रवेश पर रोक लगा दिया जिस कारण भारतीय सीमाई इलाकों मे ही नहीं बल्कि नेपाली सीमाई क्षेत्र मे भी सन्नाटा पसर गया हैँ।

राष्ट्रीय राजमार्ग 24

भारत नेपाल सीमा का सबसे बड़ा नेपाली ग्राहकों का भारतीय बाजार सोनौली मे बॉर्डर सील होने के बाद जहाँ सड़को पर सन्नाटा नजर आया वही कस्बे की 92 प्रतिशत दुकानों के सटर डाउन रहे।

बर्तन गली और दो नम्बर गली 

ग्राहकों से गुलजार रहने वाला बर्तन गली और दो नंबर गली मे लगभग सभी दुकाने बंद नजर आई। जबकि स्थानीय ग्राहकों का केंद्र नजर आया रामजानकी चौक से एसएसबी रोड तक खुले दुकान, जहाँ चाय की चुस्कीया और माँ वैष्णो बेकर्स पर काफ़ी और बिस्कुट का लुफ्त उठा रहे लोग नजर आएं।

कोई टिप्पणी नहीं

इस पोस्ट से सम्बंधित अपने विचारों से हमे अवगत जरूर कराए

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.