मुख्यमंत्री ने कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में यू.पी. माॅडल की डब्ल्यू.एच.ओ. द्वारा सराहना किए जाने पर उ.प्र. की जनता को बधाई दी
प्रथम 24 न्यूज़ डेक्स।
लखनऊ-उत्तर प्रदेश।
कोविड-19 से निपटने के लिए प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार द्वारा की जा रही कार्यवाही की स्वास्थ्य के क्षेत्र में विश्व की सर्वोच्च संस्था द्वारा प्रशंसा किया जाना यह सिद्ध करता है कि प्रदेश सरकार ने सही रणनीति लागू की: मुख्यमंत्री
विभिन्न देशों तथा भारत के कई राज्यों में कोविड-19 की सेकेण्ड वेव देखने को मिल रही, इसके
दृष्टिगत पूरी सतर्कता बनाए रखते हुए आई0सी0यू0 बेड्स की उपलब्धता की समीक्षा की जाए
काॅन्टैक्ट ट्रेसिंग तथा सर्विलांस सिस्टम की व्यवस्था को पूर्व की भांति सक्रिय रखा जाए
जब तक कोविड-19 की कोई कारगर दवा अथवा वैक्सीन उपलब्ध नहीं हो जाती तब तक सतर्कता ही बचाव है,
इसके दृष्टिगत मुख्यमंत्री ने लोगों से छठ पर्व का अनुष्ठान घर में ही रहकर सम्पन्न करने की अपील की
इन्टीगे्रटेड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्टर को पूरी सक्रियता से संचालित करें
कोविड-19 की मेडिकल टेस्टिंग रैण्डम आधार पर करने के निर्देश।
धान क्रय केन्द्रों पर ऐसी व्यवस्था लागू की जाए, जिससे किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए इंतजार न करना पड़े।
पिछले दिनों अतिवृष्टि से जिन जनपदों में किसानों की फसल को क्षति हुई है, वहां नुकसान का
आकलन करते हुए प्रभावित किसानों को तत्काल मुआवजा देने की व्यवस्था की जाए।



















Post a Comment